पधारे श्रीराम अयोध्या धाम

पधारे श्रीराम अयोध्या धाम, कण कण में खुशी शाई है,
गदगद हुआ सारा जहां, सबने मिलकर दीवाली मनाई है,
तीनों लोकों में सभी देवी-देवों ने फूलों की वर्षा कराई है।
पधारे श्रीराम अयोध्या धाम............

राम लला के भव्य महल ने, हर ओर बाह बाह कराई है,
अदभुत महल की चमक से, चांद ने भी नजर चुराई है,
सारा ब्रह्मांड कर रहा गुणगान, हर ओर प्रभु नाम की धुहाई है।
पधारे श्रीराम अयोध्या धाम............

प्रभु संग भाई लक्षमण और माता सीता भी उनके साथ आई है,
पवन पुत्र हनुमान और वानर सेना ने भी अयोध्या पहुंचकर शोभा बढ़ाई है,
राम राज्य की हो गई है शुरुआत, हम सबको बधाई है।
पधारे श्रीराम अयोध्या धाम.............

काफी समय बाद खत्म हुआ इंतजार, इसलिए तो अभ्यास ने कलम उठाई है,
भाग्यशाली हैं हम, जो इस दिन के दर्शन पाईं है,
अब जल्दी से प्रभु दर्शन करने की दिल में उमंग आई है।
पधारे श्रीराम अयोध्या धाम, कण कण में खुशी शाई है।।

Comments

Popular posts from this blog

ਹੜ੍ਹ

ਰੁੱਖ

ਆਲ੍ਹਣਾ